Homeबिहारआराभोजपुर साइबर थाना द्वारा पीड़ितों के कुल 17 लाख रुपए कराए गए...

भोजपुर साइबर थाना द्वारा पीड़ितों के कुल 17 लाख रुपए कराए गए वापस

Bhojpur Cyber ​​Police: आरा। भोजपुर की साइबर थाना पुलिस द्वारा जून-2026 के दौरान प्राप्त विभिन्न साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों पर दर्ज अलग-अलग सनहा संख्या के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान साइबर ठगी के पीड़ितों के कुल 17 लाख (सत्रह लाख रुपये) वापस कराए गए। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई।

RN Yadav

Bhojpur Cyber ​​Police : धोखाधड़ी की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार साइबर थाना सनहा संख्या-52/26 में 70,013 रुपए, साइबर थाना सनहा संख्या-202/26 में 26,000 रुपये, साइबर थाना सनहा संख्या-295/26 में, 2,41,000 रुपये, साइबर थाना सनहा संख्या-438/26 में 11,00,000 रुपये, साइबर थाना सनहा संख्या-481/26 में 7,800 रुपये, साइबर थाना सनहा संख्या-496/26 में 1,70,000 रुपये है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 डायल करें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular