Art Educator Award: पटना म्युजियम में आयोजित विश्व संगीत दिवस उत्सव एवं आर्ट एजुकेटर सम्मान समारोह में भोजपुर के संगीत शिक्षक अजीत पांडेय को आर्ट एजुकेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट एजुकेटर ऑफ बिहार की ओर से आयोजित इस समारोह बिहार सरकार शिक्षा विभाग में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने प्रदान किया।
Art Educator Award: शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में भोजपुर के उभरते हुए गायक
गौरतलब है कि अजीत पांडेय भोजपुर के पीरो प्रखंड अंतर्गत खननी कलां स्थित राम बरत सिंह +2 विद्यालय में संगीत के शिक्षक हैं। शैक्षणिक एवं सांगीतिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री पांडेय ने राग मियां मल्हार में गायन भी प्रस्तुत किया। श्री पांडेय संगीत की शिक्षा विदुषी बिमला देवी एवं पंडित रामप्रकाश मिश्र से ले रहें हैं। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में भोजपुर के उभरते हुए गायक अजीत पांडेय पूरे प्रदेश में कृति स्थापित कर रहें हैं। अजीत पांडेय की इस उपलब्धि पर व्याख्याता डॉ. जैनेंद्र, राजीव रंजन, डॉ. विशाल भूषण व श्री उदय पंडित व गुरु बक्शी विकास ने बधाई दी है।

