Homeसंगीतसंगीत गुरु वेद प्रकाश 'सागर' को मिला "एशिया पैसेफिक अवॉर्ड"

संगीत गुरु वेद प्रकाश ‘सागर’ को मिला “एशिया पैसेफिक अवॉर्ड”

Asia Pacific Award “एक शाम बिहार के नाम” कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध वालीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर द्वारा प्रदान किया गया।

  • हाइलाइट” Asia Pacific Award
  • संगीत के क्षेत्र में किए गये विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया अवार्ड

आरा। शहर के संगीत कला गुरु डॉ. वेद प्रकाश ‘सागर’ को वर्ष 2026 के “एशियन पैसेफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संगीत व कला के क्षेत्र में लगातार तीन दशकों से विशिष्ट योगदान देने एवं कला के माध्यम से शाहाबाद क्षेत्र के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के सकारात्मक प्रयास के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह राजधानी पटना के होटल पनास के सभागार में आरएफएम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले “एक शाम बिहार के नाम” कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध वालीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रीति झिंगियानी, शाहबाज खान, अंजली राघव, मुस्ताक खान, ऋतु शिवपुरी सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही। डॉ. वेद प्रकाश ‘सागर’ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे शाहाबाद के जनपद को मिला है। मै सिर्फ मध्यम बना हूँ। सम्मान मिलने के बाद शहर के विभिन्न वर्गों के कला प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।

बधाई देने वालों में अजय श्रीवास्तव, मंगल ओझा, दीपक जैन, राज किशोर पाठक, अशोक मानव, राकेश सिंह, आकाश मिश्रा, गौरव विशाल सिंह, पंकज पाठक, राहुल केशरी, शेषनाथ प्रसाद, राज नंदन सिंह, आलोक राज, मन्नू राज, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, विकाश कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, नेहा प्रवीन, अंकिता सिंह, मंटू सिंह, प्रो. के. सी. चौधरी, शशि कुमार केशरी, डॉ. कुमार जितेंद्र , डॉ. बी. के. शुक्ला, डॉ. संजीव पांडेय, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. अनुरंजन कुमार, डॉ. शंभू नाथ मिश्रा, डॉ. नीलिमा पाण्डेय, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. तनिमा सिंह, डॉ. मधु सिन्हा, अपराजिता सिंह , माधुरी सिंह, रीना पांडेय, अलका मिश्रा, पूर्णिमा रॉय, रीता प्रसाद, गिन्नी सिंह, आशा सहाय, पुष्पाचंद्र सिंह, डॉ. रंजना दास, किरण शुक्ला, नीतू सिंह, रुचि ओझा सहित कई लोगों ने बधाई दी हैं।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular