HomeNewsआरा स्टेशन पर मोबाइल छीनने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस...

आरा स्टेशन पर मोबाइल छीनने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ara station: आरा नवादा थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए मारपीट और मोबाइल छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara station
  • मारपीट कर मोबाइल छीनने के मामले में तीन गिरफ्तार, पीड़ित ने पहचाना

आरा, भोजपुर: आरा नवादा थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए मारपीट और मोबाइल छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि यह घटना 27 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे घटी थी जब जिले के हसन बाजार थाना अंतर्गत कचनथ गांव के निवासी सुदामा कुमार अपने कार्यस्थल से घर लौट रहे थे।

Ara station : पीड़ित ने थाने पहुंचकर की पहचान

घटना के प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुदामा कुमार आरा स्टेशन से घर लौट रहे थे तभी प्लेटफार्म संख्या चार पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे बहाने से मोबाइल ले लिया और धक्का देकर भाग निकले। इस घटना के बाद, गुरुवार को सुदामा कुमार को सूचना मिली कि आरा स्टेशन के पास तीन लड़के किसी का मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहे थे। इस प्रयास को पब्लिक ने विफल कर दिया और आरोपियों को पकड़कर थाने को सौंप दिया। तीनों को पहचानने के लिए नवादा थाना आए, तो देखा कि वही तीनों लड़का है। जो मोबाइल छीनकर भागा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरा के गोढ़ना रोड दिरहवा टोला निवासी टुनटुन नट का पुत्र छोटू कुमार, अनाईठ पासवान टोली निवासी रविंद्र पासवान का पुत्र नीतीश कुमार और कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी संजय पासवान का पुत्र अमरजीत पासवान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों के सहयोग से सबसे पहले छोटू कुमार को पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इस संबंध में गिरफ्तार तीनों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular