Ananya Ekauna: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव मठिया के समीप गुरुवार की सुबह भागड़ में डूबने से एक छात्रा की मौत हो गई।
- हाइलाइट: Ananya Ekauna
- भागड़ में डूबने से छात्रा की मौत, घर में मचा हाहाकार
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव मठिया के समीप गुरुवार की सुबह घटी घटना
आरा। जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव मठिया के समीप गुरुवार की सुबह भागड़ में डूबने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा बडहरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह की 14 वर्षीया पुत्री अनन्या कुमारी है। वह नौंवी कक्षा की छात्रा थी।
इधर, मृत छात्रा के मामा गुड्डू कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह गांव में स्थित भागड में नहाने गई थी। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूब गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाना शुरू किया गया। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे। स्थानीय मछुआरे एवं ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।






