Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में ट्रक चालक के साथ हुई मामले प्राथमिकी दर्ज, कार बरामद

बिहिया में ट्रक चालक के साथ हुई मामले प्राथमिकी दर्ज, कार बरामद

Truck driver Bihiya: बिहिया थाना क्षेत्र के जज बाजार में ट्रक चालक के साथ हुई मारपीट और नगदी छिनतई की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Bijay singh
  • हाईलाइट: Truck driver Bihiya
  • सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की गहन जांच की जा रही है

आरा। बिहिया थाना क्षेत्र के जज बाजार में ट्रक चालक के साथ हुई मारपीट और नगदी छिनतई की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपितों की धर-पकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

Truck driver Bihiya: ट्रक चालक से मारपीट के दौरान 22 हजार रुपये की नगदी छीन ली गई

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार की सुबह उस समय हुई जब जज बाजार में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से माल उतारने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान एक चारपहिया वाहन के ट्रक से छू जाने के कारण विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि वाहन सवार लोगों ने ट्रक चालकों के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित चालक गुड्डू यादव ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनसे 22 हजार रुपये की नगदी छीन ली गई।

बिहिया थानाध्यक्ष सुन्देश्वर कुमार दास ने बताया कि पीड़ित चालक द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कांड संख्या 229/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चारपहिया वाहन को कब्जे में ले लिया है। साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की गहन जांच की जा रही है। फुटेज के माध्यम से आरोपितों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जा सके।

प्रारंभिक जांच के क्रम में पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, हालांकि पर्याप्त साक्ष्य न मिल पाने के कारण उन्हें फिलहाल छोड़ दिया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। फिलहाल, स्थानीय पुलिस की पूरी प्राथमिकता सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार करने पर है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular