Homeबिहारआरा भोजपुरसहार के बड़की खड़ाव: भाजपा नेता हत्याकांड में गिरफ्तारी वारंट जारी

सहार के बड़की खड़ाव: भाजपा नेता हत्याकांड में गिरफ्तारी वारंट जारी

Murder of BJP leader Vicky: कोर्ट से जिन 6 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है वे सभी स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव के रहने वाले हैं।

  • हाईलाइट: Murder of BJP leader Vicky
  • भाजपा नेता मर्डर मामले में मुखिया समेत छह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

आरा/सहार। सहार थाना के बड़की खड़ाव गांव में दो सप्ताह पूर्व हुए भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में फरार चल रहे छह नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उक्त मामले में पुलिसिया दबिश बढ़ाई जाएगी। सरेंडर नहीं करने पर जल्द ही पुलिस कोर्ट से इश्तेहार और कुर्की-जप्ती की कार्रवाई के लिए इश्तहार हासिल करेगी। जो आरोपियों के घर पहुंचकर इश्तेहार चस्पा करेगी।

एक ही परिवार के पांच आरोपियों के विरुद्ध वारंट: कोर्ट से जिन 6 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है वे सभी स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव के रहने वाले हैं। जिसमें आनंद सिंह, मनजी सिंह व सुशील सिंह सहित एक परिवार के कुल पांच सदस्य शामिल हैं। हालांकि उक्त मामले में एक भाई अनिल सिंह को घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Murder of BJP leader Vicky : बीते 8 जुलाई की वारदात

क्या था पूरा मामला: आरोपियों ने इस वारदात को बीते 8 जुलाई की सुबह गांव में ही अंजाम दिया था। मृतक बड़की खड़ाव गांव निवासी वीरेंद्र कुमार का 34 वर्षीय पुत्र विक्रांत कुमार और विक्की था। वह खडा़व पंचायत से भाजपा पार्टी का पंचायत अध्यक्ष था। जिसे घात लगाये अपराधियों ने चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में मृतक के पिता वीरेंद्र कुमार के फर्द बयान पर स्थानीय थाने में एक ही परिवार के 6 सदस्यों सहित कुल सात लोगों को नामजद किया गया था।

जमीनी विवाद सहित गैस सिलेंडर चोरी का आरोप बना था मौत का कारण: युवक की मौत का कारण गांव के ही अनिल सिंह उनके भाई आनंद सिंह, मंजी सिंह से पुराना भूमि विवाद बताया जाता है। वहीं नामजद आरोपियों में आनंद सिंह के द्वारा एक गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उक्त मामले में वीडियो वायरल करने का आरोप मृतक विक्रांत पर लगा आनंद और उनके भाइयों ने विक्रांत को टारगेट किया था। इसी गुस्से में आरोपियों द्वारा उसे मौत के घाट उतार दिया गया था।

वर्तमान मुखिया पर लगा मुख्य साजिशकर्ता का आरोप: मृतक विक्रांत कुमार के पिता वीरेंद्र सिंह के बयान पर मुख्य आरोपी आनंद सिंह, अनिल सिंह, मंजी सिंह सहित एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित वर्तमान मुखिया समरेश सिंह पर हत्या का मुख्य साज़िशकर्ता होने का आरोप लगाया गया है, जिसके खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular