Homeबिहारआराबड़का गांव नदी में छलांग लगाने वाले स्कूली छात्र का तीसरे दिन...

बड़का गांव नदी में छलांग लगाने वाले स्कूली छात्र का तीसरे दिन मिला शव, कोहराम

Barkagaon: भोजुपर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर बड़का गांव स्थित नदी में छलांग लगाने वाले स्कूली छात्र का शव बरामद कर लिया गया है।

  • हाइलाइट: Barkagaon
  • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव पुल के नीचे से बरामद किया गया शव
  • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर बड़कागांव में गुरुवार को हुआ था हादसा

आरा। भोजुपर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर बड़का गांव स्थित नदी में छलांग लगाने वाले स्कूली छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। शनिवार की सुबह एसडीआरएफ ने बड़कागांव स्थित पुल के नीचे नदी से शव को खोज निकाला। मृत छात्र अख्तियारपुर बड़का गांव निवासी अजय कुमार का 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। शव मिलते ही परिजनों की उम्मीद टूट गयी और घर में कोहराम मच गया।

Barkagaon: एसडीआरएफ का खोज अभियान

बता दें कि गुरुवार की शाम बड़कागांव में अंकित कुमार अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। उस दौरान उसने दोस्तों में किसी बात को लेकर शर्त लगाई थी। इसके बाद उसने पुल पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम की ओर से शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पायी थी। शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम की ओर से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

इधर, छात्र के बड़े पिता संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को उनके बड़े पापा का देहांत हो गया था। इसे लेकर गुरुवार की शाम दाह-संस्कार में सभी लोग महुली घाट गए थे। इसी बीच शौच करने जाने के क्रम में उसका पैर फिसल जाने के कारण वह नदी में गिरकर डूब गया था। फोन के माध्यम से इसकी जानकारी उन्हें मिली थी। बताया जाता है कि मृत छात्र अपने दो भाई और दो बहनों में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां खुशबू देवी, बहन साक्षी, नंदिनी और भाई अंकु कुमार है। इधर, शव मिलने के बाद छात्र के घर में कोहराम मच गया है। मां खुशबू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular