Homeआरा भोजपुरगड़हनीगड़हनी के सुअरी गांव बनास नदी में डूबने से अधेड़ महिला की...

गड़हनी के सुअरी गांव बनास नदी में डूबने से अधेड़ महिला की मौत

Suari village: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुअरी गांव स्थित बनास नदी में डूबने से शनिवार की सुबह एक अधेड़ महिला की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Suari village
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमॉर्टम
  • गड़हनी थाना क्षेत्र सुअरी गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुअरी गांव स्थित बनास नदी में डूबने से शनिवार की सुबह एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के सुअरी गांव निवासी स्व. लालू राम की 49 वर्षीया पत्नी बेदामो देवी है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Suari village : बनास नदी के किनारे नहाने गई थी

इधर, मृतका के बेटे दिनेश राम ने बताया कि शनिवार की सुबह वह बनास नदी के किनारे नहाने गई थी। जहां पैर फिसल जाने के कारण वह नदी में गिरकर डूब गई। जिससे उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी परिजन को मिली। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत तुरंत पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ के टीम के चलाए गए सर्च अभियान के बाद शनिवार की शाम उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतका को इकलौती संतान एक पुत्र दिनेश राम है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मर गया। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular