Homeबिहारआराआरा के पावरगंज अंडरपास के समीप महिला अचेत अवस्था में मिली

आरा के पावरगंज अंडरपास के समीप महिला अचेत अवस्था में मिली

Shivani Singh: आरा के पावरगंज अंडरपास के समीप महिला मिली अचेत अवस्था में, पुलिस मामले की जांच में जुटी

  • हाइलाइट; Shivani Singh
  • गंभीर हालत में महिला का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • शहर के पावरगंज अंडरपास के पास झाड़ी से रविवार की शाम हुई बरामद

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र स्थित पावरगंज अंडरपास के निकट रविवार की शाम एक महिला के बेहोशी की हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला को अचेत अवस्था में झाड़ियों के पास पाया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

जानकारी के अनुसार, अगिआंव के पूर्व विधायक मनोज मंजिल इस मार्ग से पैदल गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों में पड़ी महिला पर गई। उन्होंने तुरंत तत्परता दिखाते हुए स्थानीय नवादा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर पूर्व विधायक के सहयोग से महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Shivani Singh : आधार कार्ड के आधार पर हुई पहचान

महिला की पहचान उसके पास से बरामद आधार कार्ड के आधार पर हुई है। वह पंजाब के लुधियाना जिले के चंडीगढ़ रोड स्थित पुलिस कॉलोनी, सेक्टर नंबर 32 (ए) की निवासी बताई जा रही है। महिला की पहचान सुमित रंजन की 32 वर्षीया पत्नी शिवानी सिंह के रूप में हुई है।

पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने बताया कि जब उन्होंने महिला को देखा, तो उसके पास ही उसका पर्स भी पड़ा हुआ था। घटनास्थल से मिले पर्स में सिंदूर की डिब्बी और अन्य निजी सामान मिलने से इस मामले में प्रेम-प्रसंग होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, चंडीगढ़ की रहने वाली यह महिला आरा तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में वहां बेहोश हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

फिलहाल, नवादा थाना पुलिस महिला की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम और उसके यहां पहुंचने के कारणों का वास्तविक खुलासा हो सकेगा।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular