Homeबिहारआराबड़ों का आदर करें और अच्छे संस्कार अपनाएं बच्चें-अयोध्या नाथ

बड़ों का आदर करें और अच्छे संस्कार अपनाएं बच्चें-अयोध्या नाथ

Badi Mathiya Ara city: वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना ही सच्ची सेवा-पद्मश्री भीम सिंह

  • हाइलाइट: Badi Mathiya Ara city
  • महादलित बच्चों के बीच ड्रेस, पाठ्य सामग्री व छाता का हुआ वितरण
  • आरा शहर के बड़ी मठिया में आयोजित हुआ कार्यक्रम

आरा। श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया प्रांगण में रविवार को एक विशेष समाज सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों महादलित बच्चों के बीच मुफ्त स्कूल ड्रेस, पाठ्य सामग्री, छाता एवं अन्य दैनिक जरूरतों के सामान का वितरण किया गया। अध्यक्षता जीयर स्वामी जी महाराज के प्रधान शिष्य एवं बड़ी मठिया के महंत अयोध्या नाथ स्वामी ने की।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इस अवसर पर ‘पद्मश्री’ से सम्मानित तथा ‘नई आशा’ के संचालक भीम सिंह ‘भवेश’ एवं शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महंत अयोध्या नाथ स्वामी ने बच्चों को शिक्षा और संस्कारों का महत्व समझाते हुए एक प्रेरक कथा सुनाते हुए कहा कि एक दूरदराज़ के गाँव में एक गरीब बालक रहता था।

उसके पास न तो पढ़ने के लिए किताबें थीं। और न ही पहनने को अच्छे कपड़े। लेकिन उसके मन में सीखने की एक गहरी लगन थी। वह रोज़ आश्रम के बाहर बैठकर गुरुजी की बातें चुपचाप सुनता और मिट्टी पर उंगलियों से अक्षर लिख-लिखकर अभ्यास करता था। उसकी इस निष्ठा और लगन को देखकर गुरुजी ने उसे आश्रम में बुला लिया और उसे शिक्षा दी। वही बालक आगे चलकर अपनी विद्वता और सेवा भाव के कारण पूरे राज्य में आदरणीय बना।

Badi Mathiya Ara city : बच्चे इस देश के भविष्य

​यह कथा हमें सिखाती है कि हमारी परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, यदि हमारे मन में कुछ सीखने और आगे बढ़ने की सच्ची लगन है, तो कोई भी कठिनाई हमें रोक नहीं सकती। साधन केवल एक माध्यम हैं, असली शक्ति आपकी लगन और मेहनत में है। आप सभी बच्चे इस देश का भविष्य हैं। मन लगाकर पढ़ाई करें, बड़ों का आदर करें और अच्छे संस्कार अपनाएं। जब आप शिक्षित और गुणी बनेंगे, तभी समाज और देश का सही कल्याण होगा।

​कार्यक्रम में पद्मश्री भीम सिंह भवेश ने मठ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना ही सच्ची मानव सेवा है। अवसर पर शहर के कई प्रमुख समाजसेवी, नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular