HomeNewsप्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा के निधन पर संभावना विद्यालय में शोक सभा...

प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा के निधन पर संभावना विद्यालय में शोक सभा आयोजित

Prof. Kanhaiya Bahadur Sinha: बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) के अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा का असमायिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई

  • हाइलाइट: Prof. Kanhaiya Bahadur Sinha
  • विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि
  • संभावना विद्यालय ने अपना मार्गदर्शक व अभिभावक खो दिया-डॉ. अर्चना सिंह

आरा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) के अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा का असमायिक निधन पर बुधवार को शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय विश्वविद्यालय में शोक सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं संचालन वरीय शिक्षक अरविंद ओझा ने की।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा हमारे अभिभावक थे।

वे संभावना विद्यालय के स्थापना काल से ही जुड़े रहे थे और समय-समय पर अपना मार्गदर्शन देते रहते थे। पिछले वर्ष संभावना विद्यालय द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होकर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया था। उनके निधन से संभावना विद्यालय ही नहीं बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा विधि के शिक्षकों के हक एवं अधिकार को लेकर जीवनपर्यंत लड़ाई लड़ते रहे। संभावना विद्यालय ने अपना मार्गदर्शक और अभिभावक खो दिया। उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं। शोक सभा में उपस्थित लोगों में उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, शशिभूषण सिंह, राजेश रमण, संजीव सिन्हा, राधेश्याम तिवारी, जयशंकर सिंह इत्यादि थे।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular