Flag hoisting in Bihiya बिहियां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बिहिया में विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में ध्वजारोहण किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
वहीं, प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी,पिपरा जगदीश पंचायत भवन पर मुखिया सुभद्रा देवी,कल्याणपुर पंचायत भवन श्री भाई बिरेन्द्र,तियर पंचायत भवन पर मुखिया दिनेश सिंह,कटेया पंचायत भवन पर मुखिया शिव कुमार यादव,तियर पैक्स पर ऋषिकेश ओझा,धर्मपाल सिंह स्मृति संस्थान की ओर से अमराई इण्डेन के संचालक विवेक सिंह बब्लू ने अपने कार्यालय पर तो वही सामाजिक कार्यकर्ता फुटेन अंसारी ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया।
बिहिया थाना में थानाध्यक्ष सुन्देश्वर कुमार दास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करती है। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
मौके पर बीडीओ अर्चना वर्मा,सीओ नीलेश कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी शुभम तिवारी,एस आई बिमलेश कुमार,स.अ.नि महेश कुमार, पूर्व उप प्रमुख शशि भूषण सिंह,उप प्रमुख मुकेश सिंह,स्वच्छता पदाधिकारी अभिषेक कुमार, कनीय अभियंता पिंटू कुमार, प्रधान सहायक गौरव कुमार, राजीव कुमार,रवि राय, कमलेश राय, तथा वार्ड पार्षद गौरव कुमार, रवि कुमार और सुजीत चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।















