Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरदुलारपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रैक्टर ने बुलेट सवार युवक को रौंदा,...

दुलारपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रैक्टर ने बुलेट सवार युवक को रौंदा, मौत

Sushant Ganghar: बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दुलारपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की दोपहर घटी घटना

RN Yadav
  • हाइलाइट: Sushant Ganghar
  • इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दुलारपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की दोपहर बेलगाम ट्रैक्टर ने बुलेट सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों पर बीच अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव निवासी सचितानंद सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सुशांत सिंह उर्फ छोटू कुमार सिंह है। वह बी.ए. पार्ट थर्ड का छात्र था।

Sushant Ganghar : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर बुलेट द्वारा किसी काम को लेकर दुलारपुर जा रहा था। इस दौरान दुलारपुर रेलवे क्रॉसिंग के समय पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तब मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Tiyar Pax
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular