Publication-Oriented आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत कुमार की अध्यक्षता में “प्रकाशन उन्मुख” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता मनोविज्ञान के प्रख्यात विद्वान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. सत्यगोपाल जी ने शोध पत्र का प्रकाशन कैसे करे पर अपना व्याख्यान दिया और बताया कि शोध पेपर लिखना ज्ञान के विस्तार का माध्यम है।
शोधार्थी जब नए ज्ञान को वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित ढंग से पेपर के माध्यम से प्रस्तुत करता है तो वह शोध की विश्वसनीयता को बढ़ाता है। शोध पत्र लिखना इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि यह शोधकर्ता का मुख्यआधार होता है। एक प्रकार से साहित्य की भी समीक्षा और संदर्भ सूची का काम करता है। एकेडमिक कैरियर में यह महत्वपूर्ण होता है।
संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वाचस्पति दूबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, डॉ लाल बाबू सिंह, प्रो. अवध बिहारी सिंह, डॉ. मनोज के अलावे शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे, जिसमें अभिषेक कुमार तिवारी ,प्रियांशी, स्वेता, आनंद, आदि मौजूद रहें।











