Kanti Devi: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में मंगलवार की देर रात बिषैले सांप के डंसने से छत पर सो रही अधेड़ महिला की मौत हो गई।
- हाइलाइट: Kanti Devi
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में मंगलवार की देर रात बिषैले सांप के डंसने से छत पर सो रही अधेड़ महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी बिंदे कुमार सिंह की 50 वर्षीया पत्नी कांति देवी है।
इधर, मृतका के पति बिंदे कुमार सिंह ने ‘खबरें आपकी’ बताया कि मंगलवार की रात वह छत पर सोई थी। इस दौरान उसने अपना हाथ सर पर रखा हुआ था। इसी बीच मंगलवार की देर रात विषैले सांप ने उसके हाथ की उंगली में डंस लिया। जिससे उनकी नींद खुल गई। जब उसने टॉर्च जलाया, तो देखा कि सांप जा रहा है।
परिजन द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब परिजन उनके शव को वापस गांव ले गए और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।















