Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर की आयर थाना पुलिस को इसाढ़ी गांव में मिली अहम सफलता

भोजपुर की आयर थाना पुलिस को इसाढ़ी गांव में मिली अहम सफलता

Ramishwar Singh arrested: अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे लगातार अभियान के अंतर्गत जिले की आयर थाना पुलिस को एक अहम सफलता हाथ आई है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ramishwar Singh arrested
  • गुमटी में पान-खैनी की आड़ में चल रहा था गांजा खरीद-बिक्री का धंधा
  • गांजा एवं नगद रुपए के साथ गुमटी संचालक गिरफ्तार
  • 122 ग्राम गांजा एवं 1870 रुपये नगद बरामद

आरा। अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे लगातार अभियान के अंतर्गत जिले की आयर थाना पुलिस को एक अहम सफलता हाथ आई है। इसी कड़ी में आयर थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक गुमटी संचालक को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके गुमटी से 122 ग्राम गांजा एवं 1870 रुपए नगर बरामद हुआ। गिरफ्तार आयर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी गांव निवासी भरोसा सिंह का पुत्र रामईश्वर सिंह है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी।

Ramishwar Singh arrested : पुलिस को देख भागने का प्रयास

उन्होंने बताया की आयर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की इसाढ़ी गांव में रामईश्वर सिंह गांव में अपनी गुमटी में पान-खैनी के अलावे मादक पदार्थ की खरीद- बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन उपरांत जब पुलिस उसके गुमटी के पास पहुंची, तो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा।

हालांकि सशस्त्र बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके गुमटी से 122 ग्राम गांजा एवं 1870 रुपए नगद बरामद हुआ। इसके पश्चात आयर थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पुलिस के पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह करीब पांच वर्षों से धंधा कर रहा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular