Homeबिहारआराआरा नवादा थाना की पुलिस ने फरार रितेश कुमार को किया गिरफ्तार

आरा नवादा थाना की पुलिस ने फरार रितेश कुमार को किया गिरफ्तार

Ritesh Kumar arrested: गिरफ्तार आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ला निवासी शेषनाथ राय का पुत्र रितेश कुमार है।

  • हाइलाइट: Ritesh Kumar arrested
  • अपहरण व फायरिंग मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

आरा। नवादा थाना की पुलिस ने अपहरण व फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी संदेश थाना क्षेत्र के संदेश चौक के पास से रविवार को की गयी। गिरफ्तार आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ला निवासी शेषनाथ राय का पुत्र रितेश कुमार है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी।

बता दें कि बीते 9 अगस्त को शिवम नामक युवक का हथियार के बल पर जबरन अपहरण कर बाजार समिति स्थित एफसीआई गोदाम में ले जाया गया था और उसके साथ मारपीट की गई थी। उस दौरान अपहरणकर्ताओं ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी स्व. हेमंत चौधरी के पुत्र प्रकाश कुमार को वीडियो कॉल किया था।

वीडियो कॉल पर प्रकाश कुमार को गाली-गलौज करते हुए उसके पड़ोसी शिवम कुमार को दिखाया गया और बोला गया कि अगर तुम अपने पड़ोसी सह पंचायत समिति से दीपक कुमार साह की हत्या के मामले में गवाही दिलवाई तो अंजाम बुरा होगा। तब वीडियो कॉलिंग के दौरान उनके द्वारा शिवम कुमार की तरफ पिस्टल कर दो राउंड फायरिंग भी की गई थी।

इस संबंध में प्रकाश कुमार के द्वारा नवादा थाना में रितेश कुमार सहित दो नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस वक्त पुलिस ने इस मामले फरार एक नाबालिग को पकड़ा था। उसी समय से उक्त आरोपी फरार चल रहा था।

वहीं पुलिस के बताए जाने के अनुसार रितेश कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में आर्म्स एक्ट मामले में आरोपित रहा है। इसके अलावे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी साह पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार साह की हत्या के मामले में भी उसका नाम आया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular