DM: जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सोमवार को जवैनिया क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर कटाव से प्रभावित परिवारों की स्थिति एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
- हाइलाइट: DM
- गृहक्षति एवं पुनर्वास से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
आरा। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सोमवार को जवैनिया क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर कटाव से प्रभावित परिवारों की स्थिति एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। प्रतिनिधियों द्वारा गृहक्षति एवं कटाव के पश्चात पुनर्वास से संबंधित विषयों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया।
जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला स्तरीय टीम द्वारा जवैनिया क्षेत्र में स्थल निरीक्षण एवं विस्तृत सर्वेक्षण कराकर प्रभावित परिवारों एवं हुई गृहक्षति का समुचित आकलन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र प्रभावित परिवार तक नियमानुसार सहायता पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण एवं जांच के आधार पर पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार देय सहायता एवं लाभ का त्वरित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, कटाव के पश्चात पुनर्वास से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार देखा जाए तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पूर्व में 203 प्रभावित परिवारों को नियमानुसार गृहक्षति की राशि उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, 127 भूमिहीन प्रभावित परिवारों को पर्चा उपलब्ध कराते हुए आवास योजना से आच्छादित किया गया तथा बिलौटी में उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया गया है।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि कटाव से प्रभावित प्रत्येक पात्र परिवार को नियमानुसार समयबद्ध सहायता एवं आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

