Homeबिहारआराअनैतिक देह व्यापार में होटल संचालक सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी

अनैतिक देह व्यापार में होटल संचालक सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी

Ara Hotel: होटल से काफी मात्रा में कंडोम के पैकेट के साथ 14 मोबाइल और 6160 रुपए भी बरामद किए गए हैं।

  • हाइलाइट: Ara Hotel
  • डीएसपी के बयान पर 14 लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी
  • छापेमारी के दौरान होटल से मिले काफी मात्रा में कंडोम के पैकेट

आरा। नवादा स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। प्रशिक्षु महिला डीएसपी कोमल मेहता के बयान पर होटल संचालक प्रहलाद कुमार गुप्ता उर्फ शिशु प्रसाद गुप्ता सहित 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें आठ महिला और छह पुरुष ग्राहक भी शामिल हैं। इनमें एक को छोड़ कर सभी आरा और आसपास के ही रहने वाले हैं।

छापेमारी के दौरान होटल से काफी मात्रा में कंडोम के पैकेट के साथ 14 मोबाइल और 6160 रुपए भी बरामद किए गए हैं। प्राथमिकी के अनुसार बुधवार की दोपहर प्रशिक्षु डीएसपी को सूचना मिली कि नवादा चौक के समीप एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। डीएसपी की ओर से तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए सदर एसडीएम से दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया गया।

Ara Hotel : अलग-अलग कमरों से आठ महिला और सात पुरुषों को पकड़ा गया

एसडीएम द्वारा प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ डीएसपी नवादा चौक स्थित होटल पहुंची और छापेमारी की गयी। उस क्रम में रिसेप्शन काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम प्रहलाद कुमार गुप्ता उर्फ शिशु प्रसाद गुप्ता तथा अपने को होटल का मालिक बताया। उसके द्वारा होटल के लाइसेंस से संबंधित कोई कागजात नहीं दिया गया।

होटल की आंगतुक पंजी में भी ग्राहकों के आने-जाने का उल्लेख ढ़ंग से नहीं था। उसके बाद होटल की विधिवत तलाशी ली गयी। उस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से आठ महिला और सात पुरुषों को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ में देह व्यापार की बात सामने आयी।

इधर, होटल मालिक के कमरे से काफी मात्रा में कंडोम के पैकेट बरामद किए गए। सभी कमरों से कंडोम के पैकेट जब्त किए गए। उसके बाद होटल मालिक सहित सभी महिला-पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही होटल को सील कर दिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular