Homeबिहारआरारक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने डीएम मनेश कुमार मीणा को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने डीएम मनेश कुमार मीणा को बांधी राखी

Brahma Kumari sisters: ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा को बांधी राखी, दिया भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश

jay kumar
  • हाइलाइट: Brahma Kumari sisters
  • डीएम ने जिलावासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

आरा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा (भा.प्र.से.) के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें राखी बांधी तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, विश्वास एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन के पर्व को प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, स्नेह और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर भोजपुर जिले के सभी जिलावासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular