Police Didi: स्कूल-कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी अभया बिग्रेड
- हाइलाइट: Police Didi
- अभया ब्रिगेड हेतु आवंटित 20 स्कूटर और 15 मोटरसाइकिल का हुआ लोकार्पण
- न्यू पुलिस लाइन में पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित के नेतृत्व में हुआ लोकार्पण
आरा। सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा शुक्रवार को राज्यभर की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) हेतु कुल 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिलों का वृहद स्तर पर लोकार्पण किया गया था।
इस महत्वाकांक्षी राज्यव्यापी अभियान के तहत 28 अगस्त (शुक्रवार) को पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित के नेतृत्व में नवीन पुलिस केंद्र से भोजपुर पुलिस की अभया ब्रिगेड हेतु आवंटित 20 स्कूटर और 15 मोटरसाइकिल (कुल 35 वाहनों) का लोकार्पण किया गया।
अभया ब्रिगेड महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य स्कूल- कॉलेज, बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निवारण तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

