Homeस्वास्थ्यफिजियोथेरेपी जागरूकता शिविर, 50 से अधिक मरीजों का हुआ नि:शुल्क जांच

फिजियोथेरेपी जागरूकता शिविर, 50 से अधिक मरीजों का हुआ नि:शुल्क जांच

Physiotherapy: आरा शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को मेगा फिजियोथेरेपी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

  • हाइलाइट: Physiotherapy
  • 50 से अधिक मरीजों का हुआ नि:शुल्क जांच, दिया गया परामर्श
  • ऑर्थोपेडिक रिहैबिलिटेशन-डे के मौके पर जागरूकता कैंप का हुआ आयोजन
  • फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने मरीज का जांच कर दिया परामर्श

आरा। शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को मेगा फिजियोथेरेपी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि ऑर्थोपेडिक रिहैबिलिटेशन-डे के मौके पर आयोजित शिविर में 50 से अधिक मरीजों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसमें जिले के कोने-कोने से मरीजों का नि:शुल्क जांच कर उन्हें इलाज हेतू परामर्श दिया गया। इसमें पुराने मरीजों का भी प्राइमरी फिजियोथेरेपी कर परामर्श दिया गया।

कैंप से लोगों में फिजियोथेरेपी की प्रति जागरूकता रही, उन्होंने बताया कि आज कुछ स्पोर्ट्स प्लेयर जैसे वेट लिफ्टिंग अंडर-16 एवं अंडर-20 के बच्चे आए। जिनमें माइनर इंजरी जैसे बैक और घुटने की समस्या थी। परफॉर्मेंस अच्छा कैसे करें इसको लेकर प्रिकॉशन को समझें। इस दौरान शिन पेन और काल्फ इंजरी से परेशान दौड़ की तैयारी करने वाले लड़के भी आए।

वही शोल्डर पेन से पीड़ित शॉट पुट और वॉलीबॉल प्लेयर्स भी आए। आज जागरूकता कैम्प में में स्पोर्ट्स इंजरी का थीम था। वह पुरी तरह सफल रहा। जागरूकता शिविर को संपन्न कराने में फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश एवं उनकी फिजियोहील टीम का सराहनीय योगदान रहा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular