Lachiya Devi आरा। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के नया मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार की शाम पोखर में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के नया मोहम्मदपुर गांव निवासी स्व. शिवधारी महतो की 86 वर्षीया पत्नी लचिया देवी (Lachiya Devi) है।
इधर, दूरभाष पर मृतका के स्वजन ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि उनके तीन लड़के बाहर रहते हैं। जबकि एक लड़के गांव पर रहता है। वह राखी में अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। मंगलवार की दोपहर वह खेत की ओर गई थी। जहां रास्ते में पोखर पड़ता है।
इसी क्रम में उनका पैर फिसल कर वह पोखर में गिरकर डूब गई। देर शाम जब परिजन उनके मोबाइल पर काॕल कर रहे, तो मोबाइल ऑफ आ रहा था। जिसके बाद परिजन उनकी खोजबीन करने के लिए निकले। इसी क्रम में जब परिजन पोखर के पास पहुंचे, तो उसमें शव पडा देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।







