Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरउदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप बड़ी घटना

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप बड़ी घटना

Kasap: जेल पर बेटे से मुलाकात कर वापस लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन को डंपर ने रौंदा, पिता-पुत्र की मौत

Bijay singh
  • हाइलाइट: Kasap
  • इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में दोनों ने तोड़ा दम
  • पुलिस ने दोनों शवों का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप बुधवार की दोपहर घटी घटना

आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप बुधवार की दोपहर डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन को रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठे उसी गांव का एक अन्य युवक जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतकों में इमादपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव निवासी 56 वर्षीय अशोक कुमार सिंह एवं उनका 32 वर्षीय पुत्र मुनमुन सिंह शामिल है। जबकि जख्मी इमादपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव निवासी संतोष सिंह का 21 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है।

इधर, मृतकों के परिजन ने बताया कि एक दिन पूर्व मारपीट के मामले में मृतक अशोक कुमार सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार की दोपहर वह अपने बेटे मुनमुन सिंह एवं गांव के ही भतीजे छोटू कुमार के साथ बाइक द्वारा आरा जेल पर अपने बेटे मुन्ना सिंह से मुलाकात करने आए थे।

बुधवार की दोपहर जब तीनों वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान कसाप गांव के समीप डंपर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तब स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे। तभी अशोक कुमार सिंह एवं उनके बेटे मुनमुन सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी छोटू कुमार का इलाज पटना में कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों शवो का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular