Krishna Janmashtami Bihiya: आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को बिहिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
- हाइलाइट: Krishna Janmashtami Bihiya
- कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुरक्षा और सौहार्द का संकल्प
आरा। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को बिहिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने की, जिसमें स्थानीय गणमान्य नागरिकों और पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और भव्य शोभायात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने आयोजन से जुड़ी अपनी आवश्यकताओं और संभावित चुनौतियों के बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।
प्रभारी थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बैठक में स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुरूप, इस वर्ष भी जन्माष्टमी के आयोजनों और शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
Krishna Janmashtami Bihiya : चार सितंबर को दोपहर एक बजे शोभायात्रा
बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी चार सितंबर को दोपहर एक बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने शोभायात्रा मार्ग पर स्थित मांस-मछली की दुकानों को काले कपड़े से ढकने का निर्देश दिया है, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही, नगर पंचायत को शोभायात्रा के मार्ग पर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने शांति समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि वे क्षेत्र में अपनी पैनी नजर रखें और किसी भी प्रकार के विवाद या समस्या की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें और आपसी भाईचारा बनाए रखें।
बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष बसंत कुमार यादव, उप प्रमुख मुकेश यादव, मुखिया शिव कुमार पाल, संयोजक गोविन्द कुमार यादव सहित नीरज यादव, मनोज यादव, मनु महाराज, धीरज कुमार, लड्डू यादव, जुबेर अंसारी, मुना राय, अरमान अंसारी और अंकित कुमार आदि मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से एएसआई पंकज कुमार और महेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

