Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर में सनसनी: बबुरा चौक के समीप डरावनी दृश्य को देखकर ...

भोजपुर में सनसनी: बबुरा चौक के समीप डरावनी दृश्य को देखकर …

Babura Chowk: भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरा-सबलपुर बांध मार्ग पर स्थित बबुरा चौक के समीप गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।

  • हाइलाइट: Babura Chowk
  • अज्ञात युवक की सिरकटी क्षत-विक्षत शव बरामद, पोस्टमार्टम हेतु पटना रेफर
  • बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा चौक के समीप बाढ़ के पानी से गुरुवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा। जिले के बबुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरा-सबलपुर बांध मार्ग पर स्थित बबुरा चौक के समीप गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों को बाढ़ के पानी के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की आयु लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव की स्थिति अत्यंत भयावह है; मृतक का सिर गायब है और शरीर का अधिकांश मांस तथा त्वचा बाढ़ के पानी में रहने के कारण पूरी तरह से सड़-गल चुकी है। इस डरावनी दृश्य को देखकर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

Babura Chowk : पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच और साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु आरा सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने शव की गंभीर स्थिति, सिर का न होना और अत्यधिक सड़न के कारण इसे जटिल मामला मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया।

पुलिस द्वारा तैयार की गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के शुरुआती निष्कर्षों के अनुसार, यह प्रतीत होता है कि युवक की मृत्यु पानी में डूबने से हुई है। शव की दयनीय अवस्था का कारण बाढ़ के पानी में सक्रिय जलीय जीव-जंतुओं द्वारा शरीर को नष्ट करना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। खबर लिखे जाने तक, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular