Santosh Yadav Karisath: बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ फोरलेन पर बाबा होटल के समीप गुरुवार की देर शाम घटी घटना
- हाइलाइट: Santosh Yadav Karisath
- जख्मी का आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
- पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
आरा। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ फोरलेन पर बाबा होटल के समीप गुरुवार की देर शाम हथियारबंद बदमाश ने युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को बाएं साइड पीठ में गोली लगी है। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले आए। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।
Santosh Yadav Karisath : दो दिन पूर्व आरोपी युवक से फोन पर बहस
जानकारी के अनुसार जख्मी गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी हनुमान यादव का 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार यादव है। वह बाहर में रहकर काम करता है। इधर , संतोष कुमार यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी युवक से फोन पर किसी बात के पूछताछ करने को लेकर बहस हुआ था। गुरुवार की देर शाम जब वह कारीसाथ फोरलेन स्थित एक पान की दुकान पर बैठा था। तभी वह पीछे से आया और उसे गोली मार दी।
जख्मी संतोष कुमार यादव ने गांव के ही रवि सिंह नामक युवक पर दो दिन पूर्व फोन पर हुए झगड़े को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। वही इस संबंध में गजराजगंज ओपी इंचार्ज ने बताया कि दोनों के बीच जमीन के विवाद मे गोली मारने की बात सामने आई है और कारीसाथ गांव निवासी रवि कुमार सिंह पर गोली मारने का आरोप सामने आ रहा है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
वहीं जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को बाएं साइड पीठ में गोली लगी है, जो दाहिने साइड आकर फंस गई है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और क्षतिग्रस्त पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है।

