Rashtriya Lok Morcha: राष्ट्रीय लोक मोर्चा भोजपुर के तत्वावधान में अमर शहीद जगदेव बाबू व शहीद रामफल मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, विचारों एवं सामाजिक न्याय के लिए दिए गए योगदान को याद किया।
- हाइलाइट: Rashtriya Lok Morcha
- श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम का आयोजन
आरा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा, भोजपुर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद जगदेव बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, विचारों एवं सामाजिक न्याय के लिए दिए गए योगदान को याद किया।
साथ ही शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा एवं संचालन प्रदेश सचिव सुनिल पाठक ने किया।
उपस्थित लोगों में प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, शत्रुध्न कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, मुमताज वारसी, छोटन कुशवाहा, बद्रीनारायण पाठक, नीतीश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, मुलायम कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, बिजेंद्र सिंह, विनीत कुशवाहा, विनय कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

