Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में हादसा: दूसरे को बचाने गया युवक खुद वापस नहीं लौटा

शाहपुर में हादसा: दूसरे को बचाने गया युवक खुद वापस नहीं लौटा

Mithun Sharma: अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वे खुद गहरे पानी की चपेट में आ गए मिथुन शर्मा

  • हाइलाइट: Mithun Sharma
  • शाहपुर में दर्दनाक हादसा: जान बचाने गए युवक की डूबने से मौत
  • मिथुन ने करीब 10 से 15 मिनट तक पानी में संघर्ष किया, लेकिन
    पानी की गहराई और जलीय वनस्पतियों के बीच फंस गया मिथुन

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरना रोड में आज सुबह-सुबह मिश्राइन कुंड के समीप एक अत्यंत दुखद घटना घटित हुआ। शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-03 निवासी एक 28 वर्षीय युवक, जिसकी पहचान मिथुन शर्मा के रूप में हुई है, ने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वे खुद गहरे पानी की चपेट में आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथुन शर्मा, जो रामाकांत शर्मा के पुत्र थे।

घटना की जानकारी देते हुए वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी विजय कुमार ने बताया कि सुबह का समय था और वे लोग वहां टहलने के लिए गए हुए थे। आसपास का पूरा क्षेत्र जलमग्न है और चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए मिथुन शर्मा ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी।

Mithun Sharma : डूबते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,लेकिन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिथुन शर्मा ने साहस का परिचय देते हुए उस डूबते हुए व्यक्ति को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद वापस नहीं लौट सके। वे पानी की गहराई और जलीय वनस्पतियों के बीच फंस गए। विजय कुमार सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि मिथुन ने वहां मौजूद लोगों से मदद की गुहार भी लगाई थी, लेकिन दुख की बात यह है कि वहां मौजूद 15 से 20 लोगों में से कोई भी तैरना नहीं जानता था।

इस दौरान वहां मछली पकड़ रही एक नाव को भी मदद के लिए पुकारा गया, लेकिन नाव चालक वहां नहीं रुका और दूसरी दिशा में चला गया। मिथुन ने करीब 10 से 15 मिनट तक पानी में संघर्ष किया, लेकिन अंततः वे गहरे पानी में समा गए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular