Homeबिहारआरा भोजपुरमामूली विवाद में रेलवे कर्मी के पुत्र को बदमाश ने मारी गोली

मामूली विवाद में रेलवे कर्मी के पुत्र को बदमाश ने मारी गोली

Jitendra Lasadhi: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव में सोमवार की सुबह कीचड़ की छींटा पड़ने के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने रेलवे कर्मी के पुत्र को गोली मार दी।

  • हाइलाइट: Jitendra Lasadhi
  • कीचड़ का छींटा पड़ने को लेकर बदमाश ने मारी गोली
  • जख्मी का सदर अस्पताल आरा में कराया जा रहा इलाज

आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव में सोमवार की सुबह एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कीचड़ की छींटा पड़ने को लेकर शुरू हुई बहस के बाद हथियारबंद बदमाशों ने रेलवे कर्मी के पुत्र को गोली मार दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक की पहचान लसाढ़ी गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जितेंद्र के पिता रमेश कुमार सिंह दानापुर में रेलवे विभाग के अंतर्गत रेल लाइटिंग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की सुबह जब जितेंद्र अपने किसी कार्य से बाहर जा रहे थे, तभी कीचड़ की छींटों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले के दौरान बदमाशों ने जितेंद्र के बाएं पैर में घुटने के ऊपर गोली मार दी, जो आर-पार निकल गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular