Gulabchand Pandeypur: शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में सोमवार की सुबह विधुत करंट की चपेट में आने से अधेड की मौत हो गई।
- हाइलाइट: Gulabchand Pandeypur
- मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी गुलाबचंद उर्फ माझिल
आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में सोमवार की सुबह विधुत करंट की चपेट में आने से अधेड की मौत हो गई। इलाज के लिए अस्पताल जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी स्व.अक्षय लाल कुमार के 52 वर्षीय पुत्र गुलाबचंद उर्फ माझिल है। वह पेशे से मजदूर थे।
इधर, मृतक के चचेरे भाई सुखदेव पंडित ने बताया कि सोमवार की सुबह वह घर से सड़क पर जा रहे थे। जहां रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा था। इसी क्रम में वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आगे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बीत जाने के बाद स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी रामावती देवी व दो पुत्र मुन्ना कुमार एवं महावीर कुमार है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी रामवती देवी में परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

