HomeNewsक्राइमबिहार के भोजपुर में आभूषण दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली

बिहार के भोजपुर में आभूषण दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली

Bhola Sah Kurmuri: भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव बाजार एवं कुरमुरी गांव के बीच सोमवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक सवार आभूषण दुकानदार को गोली मार दी।

  • हाइलाइट: Bhola Sah Kurmuri
  • दुकान बंद कर घर लौट रहे आभूषण दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली
  • जख्मी दुकानदार का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • लूट की वारदात को अंजाम देने के कारण गोली लगने की हो रही चर्चा
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
  • सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव बाजार एवं कुरमुरी गांव के बीच सोमवार की देर शाम घटी घटना

आरा/तरारी। जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव बाजार एवं कुरमुरी गांव के बीच सोमवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक सवार आभूषण दुकानदार को गोली मार दी। जख्मी दुकानदार को दाहिने साइड गर्दन में गोली मारी गई है। इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उसे इलाज के लिए तरारी सीएचसी लाया गया।

सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वही लूट की वारदात को अंजाम देने को लेकर गोली मारे जाने की चर्चा सामने आ रही है। सूचना मिलते ही सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार जख्मी दुकानदार सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव निवासी स्व. शिव दयाल साह का 33 वर्षीय पुत्र भोला साह है। वह पेशे से आभूषण दुकानदार है एवं थाना क्षेत्र के देव बाजार पर अपना आभूषण दुकान चलाते है। जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह सोमवार की देर शाम वह देव बाजार से अपना आभूषण दुकान बंद कर बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे थे।

उसी बीच देव बाजार एवं कुरमुरी गांव के बीच हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस संबंध में सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि जख्मी आभूषण दुकानदार हैं। वह दुकान बंद कर वापस घर लौट रहा था। इस बीच बदमाशों द्वारा उन्हें गोली मारी गई है। प्रथम दृष्टया लूट की वारदात को अंजाम देने के कारण गोली मारा जाना प्रतीत होता है। हालांकि जांच की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular