Thanks Bhojpur Police : भोजपुर पुलिस ने बरामद किए 60 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन। 47 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए, 13 शिकायतकर्ताओं के अनुपस्थित रहने पर संबंधित थानों से लौटाए जाएंगे।
- हाइलाइट: ऑपरेशन मुस्कान
- भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- 60 चोरी-गुम मोबाइल बरामद
- 47 मोबाइल धारकों को लौटाए गए
- लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी
आरा। भोजपुर जिले के मुख्यालय डीएसपी-सह-प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 मनोज कुमार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थाना क्षेत्रों से भोजपुर पुलिस ने कुल 60 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद मोबाइल फोन में से 47 मोबाइल उनके उपस्थित वास्तविक धारकों को विधिवत सौंप दिए गए। यह सुपुर्दगी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 की उपस्थिति में की गई।
Thanks Bhojpur Police : ऑपरेशन मुस्कान
प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 ने बताया कि 13 शिकायतकर्ताओं के उपस्थित नहीं होने के कारण शेष 13 मोबाइल फोन संबंधित थानों में सुरक्षित रखे गए हैं। शिकायतकर्ताओं के उपस्थित होने पर उनके वास्तविक धारकों को मोबाइल वापस कर दिए जाएंगे।
भोजपुर पुलिस ने कहा कि नागरिकों की गुम या चोरी हुई संपत्ति की बरामदगी और उसे उसके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के लिए पुलिस लगातार प्रतिबद्ध है।

