Homeबिहारआराआरा में संपत्ति विवाद में मां-बेटी समेत तीन की पिटाई, सभी घायल

आरा में संपत्ति विवाद में मां-बेटी समेत तीन की पिटाई, सभी घायल

काजी टोला मोहल्ले में कमरे के बाहर ताला लगाने को लेकर हुआ विवाद; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Kazi Tola Ara: आरा के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ले में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। घटना में महिला और उसके दो छोटे बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने अपने जेठ और जेठानी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • हाइलाइट: Kazi Tola Ara
  • संपत्ति विवाद में मां-बेटी सहित तीन को पीटा

आरा। टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ले में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। घटना में तीनों घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

जानकारी के अनुसार घायलों में काजी टोला मोहल्ला निवासी मो. रेहान की 26 वर्षीय पत्नी आलिया परवीन, उनकी 5 वर्षीय पुत्री राफिया और 4 वर्षीय पुत्र रेयान शामिल हैं।

Kazi Tola Ara : जेठ और जेठानी से संपत्ति को लेकर विवाद

आलिया परवीन ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर उनके जेठ और जेठानी से पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा है। करीब 15 दिन पहले वह अपने दोनों बच्चों के साथ कोईलवर थाना क्षेत्र स्थित कोईलवर नगर में अपने मायके चली गई थीं।

पीड़िता के अनुसार, बुधवार की देर शाम जब वह मायके से अपने ससुराल लौटीं तो उनके कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर से ताला तुड़वाया। इसी दौरान उनके जेठ मो. इजहार और जेठानी अजमेरी परवीन वहां पहुंच गए। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।

आलिया परवीन का आरोप है कि कहासुनी के दौरान मो. इजहार और अजमेरी परवीन ने मिलकर उनके और उनके दोनों बच्चों के साथ मारपीट की। घटना में तीनों घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular