Homeराष्ट्रीयभुज-बरौनी के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

भुज-बरौनी के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ेगी ट्रेन; 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी

New Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे ने भुज-बरौनी के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी है। ट्रेन 2,532 किमी की दूरी तय करेगी।

  • हाइलाइट्स :
  • भुज और बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी।
  • ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
  • गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी।

दिल्ली/पटना। भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दे दी है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगी। नई सेवा के शुरू होने से देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा यात्रियों को यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

New Amrit Bharat Express: सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन भुज से सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। बरौनी-भुज सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। नई अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों शहरों के बीच करीब 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

नई ट्रेन सेवा के मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव दिया जाएगा। जिनमें सामाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

नई ट्रेन सेवा देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी। रेलवे की इस नई पहल से गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, कारोबार, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक संपर्क के लिए यात्रा करने वाले लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की उम्मीद है।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular