Bhadasara Loot News: महुआंव गांव निवासी एलआईसी एजेंट अरुण कुमार मिश्र के अनुसार, वह रोजाना की तरह ग्राहकों से कलेक्शन करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
- हाइलाइट: Bhadasara Loot News
- एलआइसी एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल व 65 हजार रुपये से भरा बैग
आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक एलआईसी एजेंट को अपना निशाना बनाते हुए मोबाइल फोन और करीब 65 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। बैग में ग्राहकों से वसूली गई रकम के अलावा एलआईसी की रसीदें भी रखी थीं। घटना रविवार की रात करीब 9:30 बजे बिहिया-तियर पथ पर भड़ासरा गांव के समीप हुई।
Bhadasara Loot News: ‘अंकल’ कहकर आवाज दी और बाइक रुकवा ली
महुआंव गांव निवासी एलआईसी एजेंट अरुण कुमार मिश्र के अनुसार, वह रोजाना की तरह ग्राहकों से कलेक्शन करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ‘अंकल’ कहकर आवाज दी और बाइक रुकवा ली। उनके रुकते ही बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन और बैग छीन लिया और फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद उन्होंने बिहिया थाने में आवेदन देकर पुलिस से मामले की जांच, आरोपितों की पहचान और छीने गए सामान की बरामदगी की मांग की है।


