Ara: आरा नगर निगम के सभागार में मंगलवार को निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता महापौर इंदु देवी ने की।
- हाइलाइट्स:
- शहर के चिन्हित स्थानों पर लगाया जाएगा एलईडी स्क्रीन
- निर्धारित राशि से अधिक वसूलने पर ठेकेदारों का परवाना होगा रद्व, जप्त होगी जमा राशि
- आरा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक संपन्न
- महापौर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक
बिहार: आरा नगर निगम के सभागार में मंगलवार को निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता महापौर इंदु देवी ने की। बैठक में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सैरात धारकों के खिलाफ बार-बार शिकायत मिल रही थी, कि निर्धारित राशि टेंपो का 15 रुपए की जगह पर 25 और 30 रुपये वसूला जाता है।
बस पड़ाव, बिहारी मिल, पुरानी पुलिस लाइन और गांगी पर बस एवं अन्य मिनी वाहनों का निर्धारित दर के हिसाब से ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है। स्टेशन टेम्पू स्टैंड पर टेम्पू चालकों को मारा पीटा जाता था, जिसके कारण कुछ दिन पूर्व टेम्पू चालको के द्वारा हड़ताल किया गया था।
Ara : सशक्त स्थायी समिति की बैठक
आज सशक्त स्थाई समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगे शिकायत मिलने पर सैरात धारको का परवाना रद्द करते हुए उनकी जमा राशि को जप्त किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में डस्टबिन खरीद कर लगाया जाएगा एवं अनेकों सफाई सामग्री कि खरीददारी की जाएगी। 101 फीट का राष्ट्रीय ध्वज रमना मैदान में लगाया जाएगा।
शहर में एलईडी स्क्रीन विभिन्न जगहों पर चिन्हित कर लगाया जाएगा। वार्ड नंबर-43 में त्रिदणडी स्वामी मंदिर के बगल में खाली भूखंड पर चिल्ड्रन पार्क एवं ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त अंजू कुमारी, उपनगर आयुक्त कोमल कुमारी, साथ में सशक्त स्थायी समिति के माननीय सदस्य वार्ड 6 की वार्ड पार्षद मालती देवी, वार्ड 19 के पार्षद पारसनाथ, वार्ड नंबर 21 के पार्षद डॉ. जितेंद्र, वार्ड 22 की पार्षद रेखा जैन, वार्ड नंबर 40 के पार्षद राजीव उर्फ गुड्डू जी उपस्थित थे।


