Homeभोजपुरबड़हाराFlood threat - भोजपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़...

Flood threat – भोजपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा

Flood threat: भोजपुर जिले में गंगा नदी काफी तेज रफ्तार से बढ़ने लगी है। इसी गति से बढ़ने का रफ्तार जारी रहा तो एक से दो दिनों में गंगा बड़हरा में डेंजर लेवल पार करने के बाद तबाही मचाना शुरू कर देगी।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Flood threat
    • भोजपुर जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन अलर्ट
    • बड़हरा प्रखंड के विभिन्न तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण एडीएम ने किया

बिहार (आरा) भोजपुर जिले के ऊपरी क्षेत्रों में शामिल बक्सर, वाराणसी और प्रयागराज में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण जिले में भी गंगा नदी काफी तेज रफ्तार से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे के जलस्तर पर नजर डाले तो जिले में गंगा के जलस्तर बढ़ने का रफ्तार साढ़े तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे का रहा, जो अब तक का सबसे तीव्र गति है।

इसी गति से बढ़ने का रफ्तार जारी रहा तो एक से दो दिनों में गंगा बड़हरा में डेंजर लेवल पार करने के बाद तबाही मचाना शुरू कर देगी।

गंगा के जलस्तर में अचानक तीव्र गति से बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए डीएम तनय सुल्तानिया ने एडीएम डॉ. शशि शेखर को मौके पर भेजा था।

गंगा नदी के पिछले पांच दिनों के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो 10 जुलाई को जहां 36 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ते हुए 49.86 मीटर पर पहुंचा था, वह 11 जुलाई को 32 सेंटीमीटर बढ़ते हुए 50.22 पर पहुंच गया। 12 जुलाई को 50.50 पर और 13 जुलाई को जलस्तर 50.65 मीटर पर पहुंच गया।

इसके बाद गंगा ने अपना रौंद्र रूप अपनाते हुए पिछले 24 घंटे में सोमवार की सुबह छह बजे तक 51. 14 मीटर पर जलस्तर पहुंचा दिया था। इस दौरान 49 सेमी पानी बढ़ा। इसके बाद मंगलवार की सुबह गंगा का जलस्तर पूरे 52 मीटर पर पहुंच गया। इस प्रकार पिछले 24 घंटे में 86 सेमी पानी बढ़ा जो लगभग 3.58 प्रति घंटे की रफ्तार रहा।

दूसरी तरफ, राहत की बात यह है कि मंगलवार के दिन में बढ़ाने की रफ्तार काम रही और मंगलवार की देर शाम जलस्तर लगभग 52.25 मीटर पर जा पहुंचा है। इस तरह से दिन में नदी की रफ्तार लगभग दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रही। अब जिले में गंगा नदी डेंजर लेवल 53.08 से महज 83 सेंटीमीटर नीचे रह गई है।

नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ केशोपुर श्मशान घाट के गैप से तेजी से पानी निकलते हुए बधार में फैलने लगा है। यही स्थिति रही तो बुधवर की शाम तक केशोपुर और बखोरापुर गांव के निचले हिस्से वाले बधार में पानी फैलने लगेगा।

Flood threat: बाढ़ पूर्व तैयारी का एडीएम ने की समीक्षा

बड़हरा में एक तरफ जहां गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ सोमवार को बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा को बड़हरा प्रखंड के विभिन्न तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण एडीएम ने किया।

निरीक्षण के क्रम में गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केशोपुर, मौजमपुर, महुली घाट सहित अन्य संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सीओ को बाढ़ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया। मौके पर अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular