Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर गोलीकांड, पीड़ित परिवार से मिले विधायक राम विशुन सिंह, लोहिया

शाहपुर गोलीकांड, पीड़ित परिवार से मिले विधायक राम विशुन सिंह, लोहिया

Shahpur: भोजपुर जिला परिषद की अध्यक्ष आशा देवी व जगदीशपुर के राजद विधायक राम विशुन सिंह, लोहिया” ने मृतक के परिवार से मुलाकात की।

  • हाइलाइट: Shahpur
    • उत्पाद विभाग पुलिस की गोलीबारी में युवक की मौत का मामला
    • विधायक लोहिया ने पुलिस अधीक्षक (SP) से बातचीत की, कार्रवाई की मांग

बिहार (आरा)। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में हाल ही में घटित एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। उत्पाद विभाग (मधनिषेध) पुलिस की गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद, जिला परिषद की अध्यक्ष आशा देवी व जगदीशपुर के विधायक राम विशुन सिंह, लोहिया” ने मृतक के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

इस मामले को लेकर विधायक लोहिया ने भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) से बातचीत की। उन्होंने इस घटना की गंभीरता को समझाते हुए मांग की है कि मधनिषेध अधिकारी अजय कुमार के आदेश पर गोली चलाने वाले सैप जवान के साथ ही छापेमारी में शामिल उत्पाद विभाग की पुलिस टीम के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

वही जिला परिषद की अध्यक्ष आशा देवी ने कहा की इस मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है, और यह देखना होगा कि क्या प्रशासन इस मामले में उचित कदम उठाता है या नहीं। स्थानीय लोग और मृतक का परिवार न्याय की उम्मीद में हैं, और उन्हें विश्वास है कि उनकी आवाज सुनी जाएगी।

वही राजद के प्रखंड अध्यक्ष शिवपर्शन यादव ने कहा की इस घटना ने न केवल मृतक के परिवार को प्रभावित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों में भी भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर गुस्से में हैं और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर पूर्व नपं अध्यक्ष शरदानंद सिंह उर्फ गुड्डू यादव, मुखिया बलीराम यादव, पूर्व मुखिया बूटेश्वर यादव सहित अन्य उपस्थित रहें।

Shahpur: उत्पाद विभाग पुलिस जवान के फायरिंग में हुई मौत

विदित रहे की रविवार की देरशाम उत्पाद विभाग पुलिस टीम की छापेमारी के दौरान शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-03 निवासी जगदीश यादव के पुत्र, मृतक सुशील यादव (45) जो उस गली में नहीं रहते थे, जहाँ पुलिस छापेमारी कर रही थी। वह तो पास के बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर (वार्ड-01) लौट रहे थे। जब उन्हें पुलिस की छापेमारी की खबर मिली, तो वह गली में देखने आए थे।

इसी दौरान, सैप जवान द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग के शिकार हो गए। गोली लगने से उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी। मृतक सुशील यादव की माता, कमला देवी ने इस घटना के बाद शाहपुर थाने में आवेदन देकर उत्पाद विभाग के सिपाही अरविन्द कुमार और उनकी टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular