Homeआरा भोजपुरशाहपुरटीकापुर गांव में बदला गया महीनों से खराब ट्रांसफार्मर

टीकापुर गांव में बदला गया महीनों से खराब ट्रांसफार्मर

Tikapur village: भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के टीकापुर गांव (बहोरनपुर) में महीनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को अंततः बदल दिया गया है।

  • हाइलाइट:
    • राजद नेता मदन यादव ने पहल करते लगवाया नया ट्रांसफार्मर

बिहार(आरा) भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के टीकापुर गांव (बहोरनपुर) वार्ड-06 में महीनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को अंततः बदल दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश नेता मदन यादव ने व्यक्तिगत पहल करते हुए मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे भीषण गर्मी से परेशान ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

Tikapur village: ग्रामीणों ने किया राजद नेता मदन यादव का स्वागत व धन्यवाद

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण वे उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के रहने को मजबूर थे। इस समस्या को लेकर उन्होंने कई स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले। नया ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे राजद नेता मदन यादव का स्वागत व धन्यवाद ग्रामीणों द्वारा किया गया।

राजद नेता मदन यादव ने कहा, “टीकापुर गांव के लोगों ने मुझे इस समस्या से अवगत कराया। गर्मी में लोगों की बदहाली देखकर मैंने तुरंत कार्रवाई की और आज नया ट्रांसफार्मर लेकर आया हूँ। इससे अब लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।” उनके इस कदम से टीकापुर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular