HomeNewsआरा में करंट से स्नातक के छात्र की मौत, घर में मचा...

आरा में करंट से स्नातक के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारसिवान गांव में सोमवार की शाम घटी घटना

jay kumar

भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां ओपी अन्तर्गत सारसिवान गांव में सोमवार की शाम (electric shock) करंट से स्नातक के छात्र की मौत हो गई। सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक सारसिवान गांव निवासी बुधराम यादव का 22 वर्षीय पुत्र कृपा शंकर यादव है। वह स्नातक का छात्र था। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में जल नल योजना के अंतर्गत पानी का टंकी बन रहा था। जहां एक लोहे का पाइप गड़ा था। आज शाम वह लोहे के पाइप से पास बैठा था।

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को अविलंब पथों की मरम्मति का निर्देश

इसी बीच लोहे के पाइप में अचानक करंट आ गया।बैठने के दौरान उसका हाथ लोहे के पाइप से स्पर्श कर गया। जिसके कारण वह (electric shock)करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। इस हादसे के बाद मृतक की मां कौशल्या देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

भोजपुर में फेसबुल पर लाइव आने के बाद युवक ने गोली मार की खुदकुशी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular