HomeNewsबिहारदसकर्म करा लौट रहे नाई की आहार में डूबने से मौत

दसकर्म करा लौट रहे नाई की आहार में डूबने से मौत

दसकर्म करा लौट रहे नाई की आहार में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

चरपोखरी थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं गांव की गुरुवार की दोपहर की घटना

दसकर्म में बाल काट कुसुम्हीं गांव गये थे नाई, घर लौट रहे में हुआ हादसे

आरा। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं गांव में गुरुवार की दोपहर आहर में डूबने से एक नाई की मौत हो गई। दसकर्म करा घर लौटने के दौरान वह आहर में डूब गये| मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी स्व. रामचंद्र ठाकुर के 55 वर्षीय पुत्र कमला ठाकुर थे|
घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। उनके बड़े बेटे वीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि बगल के गांव कुसुम्हीं में कुछ रोज पहले एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी| गुरुवार को उसकी दसवीं थी| उसे लेकर उसके पिता सुबह बाल काटने कुसुम्हीं गांव गए थे। दोपहर में वह वापस अपने घर लौट रहे थे| इस दौरान आहर पार करने में वह डूब गये| उससे उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों की सूचना पर वेलोग पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर चरपोखरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
इधर, नाई की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया|बताया जा रहा है कि कमल ठाकुर तीन भाई और चार बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में तीन पुत्र वीरेन्द्र ठाकुर,मनोज ठाकुर, मुन्ना ठाकुर और एक पुत्री रेखा देवी है। उनकी पत्नी राजमुनी देवी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। बताया जा रहा है कि कोयल और कुसुम्हीं गांव के बीच आहर है| उसे पार कर लोग आते-जाते हैं| बरसात के कारण आहर में पानी भर गया है, जिसे पार करने में वह डूब गये|

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular