Homeबिहारआरा भोजपुरस्कूल जा रही छात्रा को कार ने रौंदा, मौत

स्कूल जा रही छात्रा को कार ने रौंदा, मौत

स्कूल जा रही छात्रा को कार ने रौंदा, मौत

मुआवजा एवं चालक की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने किया रोड जाम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

ईमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा बाजार पर मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के ईमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा बाजार पर मंगलवार की सुबह स्विफ्ट कार ने स्कूल जा रही छात्रा को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे एवं चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। रोड जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही तथा आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। सूचना पाकर ईमादपुर थाना इंचार्ज दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने लगे। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वही दूसरी ओर छात्रा को रौंद कर भाग रहे कार को सिकरहट्टा थाना के सहयोग से कुरमुरी मोड़ से जब्त कर लिया। पुलिस ने कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृत बच्ची धीरज साह की 10 वर्षीया पुत्री अंतिम कुमार है। इधर, मृत बच्ची के पिता धीरज साह ने बताया कि आज सुबह वह पैदल स्कूल जा रही थी। उसी दौरान कार ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular