Homeकरियररेल कर्मियों के पास-पीटीओ लेने की प्रक्रिया को और सरल बनाने हेतु...

रेल कर्मियों के पास-पीटीओ लेने की प्रक्रिया को और सरल बनाने हेतु आरा में रेलवे कैम्प का आयोजन

रेल कर्मियों के पास-पीटीओ लेने की प्रक्रिया को और सरल बनाने हेतु आरा में रेलवे कैम्प का आयोजन
आरा। रेलवेकर्मी को (HRMS) सिस्टम से यात्रा के लिए मिलने वाले पास-पीटीओ को लेने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए दानापुर मंडल के रेल प्रशासन द्वारा आरा स्टेशन पर दानापुर से आई टीम द्वारा एक कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में कल्याण निरीक्षण एकलव्य ज्योति, सर्वोत्तम सागर, नंद किशोर कुमार थे। प्रशासन द्वारा सभी कर्मियों को सूचित किया गया था कि अगर किसी कर्मी को पास-पीटीओ लेने में परेशानी आती है तो वो स्वयं आकर अपनी समस्या का समाधान कराए।आज लगभग 18/20 कर्मियों ने आकर अपनी समस्या का समाधान कराया। इस मौके पर कैम्प में आये सदस्यो के अलावा स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर मनोज कुमार पाण्डेय ने सेक्शन से कई कर्मियों की शिकायत आये दिन आती थी कि पास/पीटीओ नही बन पा रहा है, तब यूनियन ने इस बात के प्रशासन के समक्ष उठाया। जिसकी वजह से आज कैम्प का आयोजन दानापुर मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर में हो रहा है, उन्होंने बताया की यह प्रशासन की एक सराहनीय पहल है।उन्होंने इसके लिए सिनियर डीपीओ दानापुर अशोक कुमार और महामंत्री साथी एसएनपी श्रीवास्तव को धन्यवाद दिया। इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैकमैन साथियों का भी पास/पीटीओ संबंधी समस्या को उठाया गया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

ranjna
Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular