Homeकरियरबिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित परीक्षा

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित परीक्षा

जिला मुख्यालय स्थित 15 केन्द्रो पर होगी बीसीईसीई की परीक्षा

BCECE exam: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित बीसीईसीई [PCM/PCB/PCMB] परीक्षा-2026 30 मई को भोजपुर जिला मुख्यालय के 15 केन्द्रो पर आयोजित होगी।

jay kumar
  • हाइलाइट: BCECE exam
  • जिला मुख्यालय स्थित 15 केन्द्रो पर होगी बीसीईसीई की परीक्षा
  • 70 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में हाफ शर्ट/कुर्ती एवं चप्पल पहनकर प्रवेश की दी गई अनुमति

आरा। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित बीसीईसीई [PCM/PCB/PCMB] परीक्षा-2026 30 मई को भोजपुर जिला मुख्यालय के 15 केन्द्रो पर आयोजित होगी। परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार, आरा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया ने की।

परीक्षा 30 मई 26 (शनिवार) को पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न साढ़े 5 बजे तक भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कुल 70 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

BCECE exam : जूता पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं

ब्रीफिंग के दौरान सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परीक्षार्थी को अनावश्यक कागजात, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर आदि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रातः 7 बजे से पूर्वाह्न साढ़े 8 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य होगा। साथ ही, परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में हाफ शर्ट/कुर्ती एवं चप्पल पहनकर प्रवेश की अनुमति दी गई है। जूता पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिए जाने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा अवधि में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु समाहरणालय भवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है। अवसर पर सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एवं सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित रहें।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular