HomeबिहारArrahभोजपुर में BPSC की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम

भोजपुर में BPSC की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम

71th BPSC Exam – बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम, अधिकारियों की ब्रीफिंग में निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन पर जोर

  • हाइलाइट: 71th BPSC Exam
  • जिले के 34 केंद्रों पर होगी बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

आरा। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा संयुक्त रूप से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन हेतु ब्रीफिंग आयोजित की गई।

यह परीक्षा आगामी शनिवार 13 सितम्बर 2025 को एकल पाली में अपराह्न 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आरा सदर अनुमंडल के 28 तथा जगदीशपुर अनुमंडल के 06, कुल 34 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कुल 87 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

ब्रीफिंग के दौरान सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परीक्षार्थी को कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इस उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व, अर्थात पूर्वाह्न 11:00 बजे तक केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, परीक्षा समाप्ति अथवा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के निर्देश से पूर्व किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा अवधि में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय भवन में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है। इसके अतिरिक्त एक अस्थायी नियंत्रण कक्ष जिला गोपनीय शाखा में भी कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 06182-232052 एवं फैक्स संख्या 06182-233474 है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता,जिला भू अर्जन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular