Homeआरा भोजपुरशाहपुर15 सितंबर को शाहपुर नपं की मासिक बोर्ड बैठक

15 सितंबर को शाहपुर नपं की मासिक बोर्ड बैठक

Shahpur NP: शाहपुर नगर पंचायत की मासिक बोर्ड की बैठक दिनांक 15 सितंबर (सोमवार) को अपराह्न 12:30 बजे नगर कार्यालय स्थित सभाभवन (भू-तल) में आयोजित की जाएगी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Shahpur NP
  • नपं की वर्तमान समस्या से पूर्व चेयरमैन बबीता देवी नराज
  • कहा: नगर के वार्डों में जल जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, स्ट्रीट लाइटें खराब
  • चलित टॉयलेट गाड़ी कबाड़ होेने लगी है जिनका चालूकरण अभी तक शेष है

आरा। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत की मासिक बोर्ड की बैठक दिनांक 15 सितंबर (सोमवार) को अपराह्न 12:30 बजे नगर कार्यालय स्थित सभाभवन (भू-तल) में आयोजित की जाएगी। नगर कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम द्वारा पार्षदों को इसकी आधिकारिक सूचना दे दी गई है। बैठक में नगर के विकास, सुरक्षा व सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

  • बैठक का प्रस्तावित एजेण्डा संक्षेप में निम्नानुसार है:
  • 1 गत बैठक की संपुष्टि।
  • 2 दुर्गापूजा, दिपावली पर विचार विमर्श।
  • 3 सी०सी०टी०वी० कैमरा पर विचार विमर्श।
  • 4 योजनाओं पर विचार-विमर्श ।

इधर, नपं की पूर्व चेयरमैन बबीता देवी ने खबरे आपकी से बातचीत के दौरान नगर की वर्तमान समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण कई वार्डों में जल जमाव की समस्या बनी हुई है तथा साफ-सफाई में कमी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और कुछ मुहल्लों में स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता है।

इसके अलावा नगर में निर्मित कई सामुदायिक शौचालयों की खस्ता हलात और स्वच्छ भारत मिशन की चलित टॉयलेट गाड़ी कबाड़ होेने लगी है जिनका चालूकरण अभी तक शेष है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई अपेक्षित है। उन्होंने आवासीय व सार्वजनिक सतहों पर त्वरित सुधार और दीर्घकालीन योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से नहीं होने पर नाराजगी जाहीर की।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular