Homeआरा भोजपुरगड़हनीगड़हनी प्रखंड के विभिन्न क्लस्टर कार्यों की डीडीसी ने की गहन समीक्षा

गड़हनी प्रखंड के विभिन्न क्लस्टर कार्यों की डीडीसी ने की गहन समीक्षा

Garhani Cluster: भोजपुर डीडीसी गुंजन सिंह द्वारा गुरुवार को गड़हनी प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न क्लस्टर कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

  • हाइलाइट: Garhani Cluster
    • निर्माणाधीन कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने का निर्देश

आरा। उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह द्वारा गुरुवार को गड़हनी प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न क्लस्टर कार्यों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, डब्ल्यूपीयू (WPU), बिल्डिंग निर्माण, खेल का मैदान, आवास योजना, लोहिया स्वच्छ मिशन अभियान तथा मनरेगा सहित अन्य विकासात्मक कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

उप विकास आयुक्त ने सोखता, जंक्शन चेंबर एवं आउटलेट प्वाइंट का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित करने, महादलित टोलों में लक्ष्य के अनुरूप व्यक्तिगत शौचालय का शत-प्रतिशत निर्माण पूर्ण कराने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण कराने का स्पष्ट निर्देश दिया।

उन्होंने गड़हनी प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समय पर उपस्थित रहने और जिम्मेदारी का निर्वहन करने पर भी बल दिया। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर निदेशक, डीआरडीए,निदेशक,एन. ई.पी.,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular