Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरसड़क हादसे में दर्जन भर जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया...

सड़क हादसे में दर्जन भर जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

Hatpokhar Bus Accident : आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव के समीप गुरुवार की सुबह बेलगाम ट्रक ने सवारियों से भरी चलती बस में पीछे से टक्कर मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Hatpokhar Bus Accident
  • बेलगाम ट्रक ने सवारियों से भरी चलती बस में मारी टक्कर, दो दर्जन जख्मी
  • जख्मियों में दर्जन भर लोगो का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
  • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव के समीप गुरुवार की सुबह घटी घटना

भोजपुर। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव के समीप गुरुवार की सुबह बेलगाम ट्रक ने सवारियों से भरी चलती बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाट में चली गई। वही बस पर सवार दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में दर्जनभर लोगों को जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से एक को चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खरौरा गांव निवासी शिवाजी राय का 36 वर्षीय पुत्र मनोज राय, उसी थाना क्षेत्र के खननी खुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय इंद्रजीत पासवान, 23 वर्षीया उषा कुमारी, बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के कड़सर गांव निवासी 80 वर्षीय बिहारी चौधरी, उसी थाना क्षेत्र के महादेवगंज गांव निवासी 35 वर्षीय मनीष कुमार, उनकी पत्नी 31 वर्षीय जयंती कुमारी, पुत्र 4 वर्षीय उत्कर्ष कुमार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कहथू गांव निवासी 17 वर्षीय दीपू कुमार, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी 38 वर्षीय जोहिर खान एवं धनगाई थाना क्षेत्र के धनगाई गांव निवासी 50 वर्षीय ओम प्रकाश पांडेय एवं अन्य लोग शामिल हैं।

बताया जाता है कि बस मालियाबाग से आरा रही थी। उसपर अलग-अलग जगह से सभी लोग सवार हुए थे। उसी बीच हाटपोखर गांव के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने सवारियों से भरी चलती बस में टक्कर मार दी। जिसमें सभी लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दर्जनभर लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular